औरैया, मई 11 -- बेला, संवाददाता। बेला चौराहे पर स्थित अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान नंबर-2 चौराहे से करीब 10 मीटर और एक इंटर कॉलेज से लगभग 300 मीटर दूरी पर संचालित हो रही है। वहीं कानपुर रोड पर स्थित शराब दुकान नंबर-1 बेला-कानपुर मार्ग से करीब 10 मीटर और इंटर कॉलेज से लगभग 250 मीटर दूरी पर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और शिक्षण संस्थानों के पास शराब दुकान संचालन को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बगल खुली शराब दुकानें, कैसे संवरेगा युवाओं का भविष्य

हिंदी हिन्दुस्ता...