मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेला थाना क्षेत्र के बियाडा स्थित एक गोदाम से शुक्रवार अहले सुबह पुलिस ने 2297 लीटर शराब बरामद की है। मौके से एक पिकअप और दो स्कॉर्पियो जब्त की गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को सूचना मिली कि होली के लिए तस्करों ने शराब की बड़ी खेप मंगाई है, जिसके बाद बियाडा से सटे एक गोदाम में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भाग गए। इधर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गोदाम मालिक और शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में बेला और अहियापुर इलाके से कुल 3300 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। इसके अलावा दो हजार लीटर से अधिक स्प्रिट भी जब्त की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.