सीतामढ़ी, मार्च 30 -- परिहार। बेला थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित बेला-कन्हमां सैनिक फोरलेन पर सोमवार की शाम एक बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार ऊंची सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग नेपाल के मलंगवा से इलाज कराकर सुरसंड के बिरख गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेला-कन्हमां सैनिक सड़क पर सामने से आ रही बाइक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो छोटे बच्चे समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं बाइक सवार युवक की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति नेपाल के मरई डामी का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही अपर ...