औरैया, अप्रैल 11 -- बेला। जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ रात्रि अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया के नेतृत्व में पुलिस ने संयुक्त चेकिंग की, जिसमें एक डंपर सीज किया गया। अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों का चालान कर 32 हजार रुपये का शुल्क वसूला गया। इसके अलावा एक सीजी ट्रक पर 51,220 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन पर रोक के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...