बेला-बिधूना मार्ग पर डंपर और डीसीएम की भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचे
औरैया, मई 27 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर छेरी पुलिया के पास मंगलवार देर रात गिट्टी लदे डंपर और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 12 बजे बिधूना की ओर से आ रही डीसीएम को बेला की तरफ से जा रहे एक अज्ञात डंपर ने सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। डीसीएम चालक छोटे लाल पुत्र रत्तीराम निवासी जगन्नाथपुर, हरदोई गत्ता लेकर कानपुर जा रहे थे। वहीं डंपर चालक चरण सिंह पुत्र रामकरण निवासी धारकापुर, जिला भिंड गिट्टी लेकर कन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.