औरैया, मई 17 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेला पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश कुमार अग्निहोत्री पुत्र बृजेंद्र शरण निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कस्बा व थाना बिधूना के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। यह भी पढ़ें- एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में पुलिस के अनुसार आरोपी आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना बेला पुलिस टीम ...