औरैया, मई 5 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में खुशनूर उर्फ इस्लाम खां निवासी ग्राम दुर्वा, थाना बेला को उसके घर के दरवाजे से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।वहीं दूसरी कार्रवाई में अवधेश कुमार निवासी याकूबपुर, थाना बेला को भी सुबह करीब 8:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्नौज द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आ...