औरैया, अप्रैल 14 -- बेला, संवाददाता। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेला पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। गिरफ्तार आरोपितों में रघुनन्दन सिंह यादव निवासी दिबियापुर रोड बेला, शिवसिंह यादव निवासी दिबियापुर रोड बेला तथा अमर सिंह यादव निवासी मनुआ पुरवा थाना बेला शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.