दरभंगा, जून 3 -- दरभंगा। शहर के कई इलाकों में मंगलवार की शाम अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। आक्रोशित लोगों ने बेला पावर सब स्टेशन पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। रात 11 बजे खबर लिखे जाने तक लोग वहां जुटे हुए थे। लोगों का कहना था कि शाम साढ़े छह बजे से ही बिजली गुल है। इस भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से घर में भी रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, बिजली कर्मियों का कहना था कि 33 हजार लाइन में गंगवाड़ा में फॉल्ट है, इसलिए पावर सप्लाई नहीं हो रही है। बिजली कब तक आएगी, कहना मुश्किल है। यह भी पढ़ें- इंडस्ट्रियल पीएसएस से आपूर्ति बाधित रहने से त्राहिमाम की स्थिति यह भी पढ़ें- सूर्यास्त से पहले गुल हो रही बिजली, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...