खगडि़या, फरवरी 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के बेला नौबाद गांव एवं पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव में शिवरात्रि के मौके पर सोमवार के संध्या से शिव धुन प्रारंभ हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों गांव में स्थित शिव मंदिरों में शिव-पार्वती विवाह के समापनोपरान्त 60 घंटे से अधिक का शिवधुन का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के अलावा नेपाल का महिला कीर्तन मंडली को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के द्वारा आयोजन के पूर्व सोमवार को बेला नौबाद गांव में एक हज़ार एक कन्याओं के सहयोग से कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न देवी देवताओं का जीवंत चित्रण करते हुए झांकी भी शामिल है। बड़ी भरना गांव में शिवधुन का उद्घाटन पचौत पंचायत के मुखिया वीणा देवी एवं बेला नौबाद गांव में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने फीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.