मधुबनी, मई 21 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बेला नवटोली गांव स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को सामान्य माहौल में पठन-पाठन शुरू हो गया। बुधवार को छात्रों के विवाद को लेकर विद्यालय में जो तनावपूर्ण स्थिति बनी थी उसे स्कूल और सामाजिक स्तर पर आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों की नाराजगी दूर होने के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हुई। प्रभारी एचएम रामनारायण ठाकुर ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक विषयवार पढ़ाई पूर्ण कराई गई। शिक्षक करुणा शंकर, विमलेश कुमार सिंह, उदय कुमार ठाकुर एवं प्रियंका कुमारी ने निर्धारित समय पर हर गतिविधियों के साथ ही वर्ग संचालन किया। यह भी पढ़ें- बेला नवटोली के विद्यालय में गूंजने लगी बच्चों की किलकारियां विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी रही। इससे सामा...