औरैया, मई 9 -- बेला, संवाददाता। थाना परिसर बेला में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों की सुनवाई बीडीओ सहार राज नारायण पांडेय और थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने संबंधित लेखपालों और हल्का प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर लेखपाल रोहित यादव, शिवम, राजबहादुर शाक्य समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं शिकायतें यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.