बलरामपुर, जून 30 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बेला घाट पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि बेला घाट पर पुल बनने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और नेपाल सीमा से सीधा संपर्क स्थापित होगा साथ ही आवागमन काफी आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पुल न होने के कारण लोगों को सरयू नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उनका कहना है कि यदि पुल का निर्माण साईडीह घाट के बजाय बेला घाट पर कराया जाए तो अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान उमेश यादव समेत क्षेत्र के कई ग्रामी...