हजारीबाग, फरवरी 3 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कोल्हुआकला पंचायत के बेला गांव में हनुमान और शिव प्राणप्रतिष्ठा रुद्रमहायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। बेला गांव के शिवमंदिर परिसर से निकाली गई कलशयात्रा गांव भ्रमण करते हुए छठ नदी घाट पहुंची। श्रद्धालु कन्या और महिलाएं कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां यज्ञ के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना करायी। कलशयात्रा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि मनीलाल यादव, प्रमुख मनोज रजक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव,जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया मंगलदेव यादव, मुखिया विजय यादव, कांग्रेस नेत्री पूनम यादव, नेता कृष्णा यादव,अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कैयूम, पप्पू खान, पूर्व मुखिया टेकलाल...