औरैया, जून 22 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात शिवरा और पाल नगर के बीच बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक खनन में लगे वाहन और जेसीबी मशीन वहां से फरार हो चुके थे।जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे शिवरा और पाल नगर के बीच जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर करीब 10 ट्रैक्टर मिट्टी की ढुलाई में लगे हुए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी सीज सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ललित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। ग्र...