औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव में आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष की ओर से राहुल कुमार उर्फ रामाशीष कुमार ने आरोप लगाया है कि बकाया राशि मांगने जाने पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। दूसरे पक्ष की ओर से पुष्पा देवी ने भी तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...