रांची, जनवरी 22 -- रातू, प्रतिनिधि। कंफेडरेशन फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया (सीएफटीयूआई) की बैठक गुरुवार को रातू प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठित, असंगठित, मनरेगा एवं आंगनबाड़ी क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों ने भाग लिया और कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से संगठन को अवगत कराया। श्रमिकों ने मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से श्रमिक हित में सकारात्मक पहल करने की अपील की। इस दौरान श्रमिकों के लिए स्थानीय स्तर पर पिछले दस वर्षों से सक्रिय युवा नेता बेलाल अंसारी को रांची जिला समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.