समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव में मंगलवार की देर रात एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदा पर उसी के घर मे झूलता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्थानीय बेलामेघ गांव निवासी राहुल दास की 20 वर्षिया पत्नी बेबी कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना मृतका के मायके नाजिरपुर वालों ने उजियारपुर पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस बीच जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षो के यानी मृतिका के मायके व सशुराल के लोगो के बीच पंचायती कर मामले को सुलह सफाई करवा दिया। उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की मायके वालों थाना में दिए गए आवेदन में पारिवारिक कारणों से तंग आकर आत्महत्या कर लेना बताया गया है। जिसक...