महोबा, अप्रैल 7 -- महोबा,संवाददाता। जर्जर चौकी की इमारत से हादसों का खतरा बढ़ गया है कई बार प्लास्टर टूटकर गिर चुका है जिससे पुलिस कर्मी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हो रहे हैं। बांदा के तिन्दवारी थाने में छज्जा गिरने से दरोगा व सिपाहियों के घायल होने के बाद एक बार फिर जर्जर भवन से खतरे की आहट आ रही है। जिले में कई थाने व चौकी रियासत कालीन भवनों में संचालित रहे इनमें से कुछ चौकियां नए भवन में शिफ्ट हो गई हैं। गौरहारी में लंबे समय तक चौकी जर्जर भवन में संचालित रही। मगर बाद में नए भवन में चौकी पहुंच गई है। बेलाताल में अभी भी पुराने व जर्जर भवन में चौकी संचालित हो रही है। पूर्व में कई बार चौकी की जर्जर दिवारें व प्लास्टर टूटकर गिर चुका है। इसके बाद भी चौकी के जर्जर भवन की मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। चौकी प्रभारी सुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.