बेलाताली में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तीन पर केस
हरदोई, जून 29 -- हरदोई। शहर के पंजाबी कॉलोनी रेलवेगंज निवासी गुरमीत सिंह उर्फ रेशु ने कोतवाली में तहरीर देकर पवन मिश्रा, गौतम और देव मिश्रा पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, रविवार शाम वह बेलाताली स्थित होटल उत्सव के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे मित्र शिवम के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.