बेलाडीह में नवनिर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन का चाभी जीविका ददीदी को सौंपा
मुंगेर, मार्च 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड के बेलाडीह ग्राम पंचायत स्थित बेलाडीह गांव में निर्मित जीविका ग्राम संगठन भवन का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर से रिमोट के माध्यम से किया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया साजन कुमार सिंह ने मनरेगा के कनीय अभियंता एवं जीविका के पदाधिकारियों व दीदीयों के साथ भवन के मुख्य द्वार पर लगाये गये फीता काटा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 18,00,339 रुपये की लागत से इस भवन के निर्माण को लेकर इसका शिलान्यास 6 मार्च 2024 को तत्कालीन जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार द्वारा किया गया था। मौके पर मुखिया साजन कुमार सिंह ने कहा कि यह भवन तारापुर प्रखंड का पहला जीविका ग्राम संगठन भवन है, जो बेलाडीह पंचायत में बनकर तैयार हुआ है। भवन का च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.