गया, फरवरी 4 -- छोटी मस्जिद के पास हुए हत्या कांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बेलागंज पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत आरोपियों के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 720/25 में नामजद आरोपी इरफान मियां उर्फ फनी मियां, नूर मुजस्सिम उर्फ जुगनू मियां और शेर मियां लगातार फरार हैं। आरोपियों को आत्मसमर्पण का अंतिम अवसर देते हुए यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.