गया, मई 15 -- कोंच प्रखंड की खजुरी पंचायत की पूर्व सरपंच उषा देवी के 18 वर्षीय बेटे अमरकांत का शव रेल ट्रैक किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज में नीमचक के पास रेल ट्रैक किनारे लोगों ने शव देखा। युवक के पास रहे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। अमरकांत, गुरुवार को मां से मछली लाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन हुई। शुक्रवार की सुबह शव बरामद होने की खबर मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरकांत के घरवाले उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोंच में सड़क जाम कर हंगामा

आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन कोंच के नेहोरा गांव में अमरकांत का शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नेहोरा मोड़ को जाम कर दिया, जिससे गया-दाऊ...