गया, मार्च 25 -- प्रखंड की बेल्हाड़ी नहर के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान बेल्हाड़ी रविदास टोला निवासी सुनीता देवी (38) के रूप में हुई है। घायल महिला उसी गांव के अजय रविदास की पत्नी बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलागंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल, गया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।आरोपित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.