गया, अप्रैल 13 -- अनुदानित संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को राज्यव्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बेलागंज प्रखंड स्थित महाबोधि कॉलेज में भी शिक्षकों व कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से नियमित वेतनमान और पेंशन लागू करने की मांग करते हुए कहा कि जब सरकार ने ही अनुदान व्यवस्था लागू की है, तो कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस संबंध में ठोस निर्णय लेने की मांग की। कार्यक्रम में महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.