आरा, मार्च 1 -- आरा, एसं। जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर गांव के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से लेकर बिहार सरकार के मंत्री तक से की थी। लोगों की इस समस्या से राहत देने को लेकर पटना से रेस्क्यू टीम भेज बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन 22 बंदरों को रेस्क्यू किया गया। बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक बंदरों का रेस्क्यू कर सासाराम समेत अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विभिन्न मोहल्लों में पांच सौ से अधिक बंदर हैं, जो ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.