आरा, अप्रैल 5 -- उदवंतनगर, एसं। भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर गांव में आगामी 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ श्रीराम जानकी मंदिर बेलाउर से सूर्य मंदिर तक निकाली गई। इसमें करीब ढाई सौ कलशधारी श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखा गया। इस अवसर पर संत फलाहारी बाबा ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। स्वर्ग के अमृत से भी बढ़कर श्रीमद्भागवत कथा कलियुग में समस्त कामनाओं की पूर्ति का सर्वोत्तम साधन है। बाबा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में धुंधकारी जैसे प्रेत-आत्माओं का भी उद्धार करने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि असत्य का कोई अस्तित...