औरंगाबाद, मार्च 5 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलाई गांव में होली के दौरान हुए विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बेलाई निवासी दूधनाथ कुमार सिंह ने नवीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह गांव के जोगी बाबा के स्थल पर अन्य लोगों के साथ ढोलक-झाल बजाकर होली मना रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नीरज कुमार सिंह वहां पहुंचे और उनके पीछे बम फोड़ दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगा और शराब के नशे में मारपीट करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवेदन प्राप्त ह...