भभुआ, जून 18 -- रामपुर प्रखंड के पूरबी क्षेत्र के किसान रोहतास जिला के चेनारी से लाते हैं डीजल, पर वहां भी नहीं मिल रहा इंधन ड्रॉफ्ट लगाने पर 24-48 घंटे में मिल जाता था इंधन, अब तीन-चार दिन लग रहे खेतीबारी के मौसम में किसानों को हो रही परेशानी, ड्रम व बोतल में नहीं दे रहे तेल (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पंप पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कम हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। खेतीबारी के इस मौसम में सबसे ज्यादा किसान परेशान दिख रहे हैं। इन्हें पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा है, जिससे खेतीबारी का कार्य प्रभावित हो रहा है।

किसानों की दिक्कतें पूरबी क्षेत्र के किसान चेनारी से डीजल लाते थे। लेकिन, अब वहां के भी पंप पर डीजल कम मिल रहा है। किसान इस समय अरहर, मूंग, तिल, उड़द की बुआई करने, बिचड़ा डालने, खेत की जुताई करने म...