भभुआ, दिसम्बर 5 -- स्वच्छता अभियान के दौरान जागरूक करने के बाद भी नहीं मान रहे लोग सड़े-गले फल, सब्जी, दुकानों से निकले कचरे की दुर्गंध से हो रही परेशानी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव सहित पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लगातार बैठकें हो रही हैं। आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। सूखा व गीला कचरा रखने के लिए जगह-जगह डस्टबीन रखा गया है। घरों में दो-दो बाल्टी दी गई है। लेकिन, बेलांव बाजार में सड़े-गले फल, सब्जी, दुकानों से निकले कचरे जहां-तहां फेंका जा रहा है। इन कचरों से निकल रही दुर्गंध से आमजनों को परेशानी हो रही है। सिंचाई विभाग के कैंप कार्यालय को भी दुकानदार नहीं बख्श रहे हैं। उसके परिसर में भी कचरा फेंक रहे हैं। बाजार करने आए रामवेलास बिंद व जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अभी सूखा के मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.