भभुआ, मार्च 1 -- बेलांव के युवक की दिल्ली में बिजली करंट से हुई मौत युवक का शव बेलांव पहुंचते ही घर-परिवार के लोगों में मचा कोहराम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के एक युवक की दिल्ली में बिजली करंट से मौत हो गई। रविवार को उसका शव गांव पहुंचते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। मृतक 25 वर्षीय बंटू कुमार बेलांव का निवासी था। परिजनों द्वारा बताया गया कि मंटू मजदूरी कर अपनी पत्नी और छोटे-छोटे तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। वह कमाने के लिए दिल्ली गया हुआ था। काम के दौरान ही दिल्ली में 11 हजार वोल्ट वाले तार के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...