मुजफ्फरपुर, मई 31 -- हथौड़ी। बोचहां प्रखंड की झपहां पंचायत के बेलहिया वार्ड 14 में कालाजार के मरीज मिलने पर शनिवार को मेडिकल टीम पहुंची। बीएचआई संजय रंजन एवं वीबीडीएस अमरनाथ की देखरेख में दो टीमों द्वारा एसपी (सिंथेटिक पाइरेथ्रॉइड) फोकल का छिड़काव कराया गया। अभियान की निगरानी पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल कुमार कर रहे हैं। चार दिन पहले मुकेश कुमार के एक साल के पुत्र में कालाजार की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया। मासूम को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बोचहां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा प्रभात रंजन ने बताया कि मरीज ठीक हो गया है। यह भी पढ़ें- बेलहिया में कालाजार दवा का छिड़काव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...