प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- रामपुर बावली, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज के बेलहा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेलहा सुपर स्ट्राइकर ने जीत लिया। फाइनल बेलहा सुपर स्ट्राइकर और बेलहा राइजिंग टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलहा सुपर स्ट्राइकर ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में बेलहा राइजिंग की टीम 131 रन बनाकर सिमट गई। आयोजन समिति ने विजेता, उपविजेता टीम को उपहार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान आलोक सिंह को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.