बेलहा-बथनाहा सुरक्षा बांध लूटकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार
मधुबनी, जून 18 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलहा-बथनाहा सुरक्षा बांध पर एक युवक से मोबाइल फोन एवं नकदी लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक नाबालिग भी शामिल है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के सरोजाबेला गांव निवासी अभिषेक कुमार, जो सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस कंपनी की राजनगर शाखा में कार्यरत हैं, ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
घटना का विवरण उन्होंने बताया था कि 12 जून की शाम ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के दौरान बेलहा- बथनाहा सुरक्षा बांध पर लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने उनके साथ मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.