बेलहाकला आदिवासी बस्ती के हैंडपंप व कुंए सूखे, आधा किमी दूर से लाते हैं पानी
गंगापार, जून 6 -- मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुओं और हैंडपंपों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर साल गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के तमाम गांवों में स्थानीय प्रशासन को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराना पड़ता है, लेकिन अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरु नहीं हुई है। कुओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरु हो गया है। क्षेत्र के बेलहा कला ग्राम पंचायत के आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बस्ती से आधा किमी दूर हनुमान मंदिर के इकलौते हैंडपंप से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझा रहे हैं। जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र के उपरौध कहे जाने वाले लगभग तीन दर्जन पहाड़ी गांवों में कुओं, नदी, तालाबों और नहरों में पानी न होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.