संतकबीरनगर, नवम्बर 17 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला निवासी एक युवक की लंबे समय से न्यायालय में पेशी नहीं हो रही है जिसके लिए बेलहर पुलिस के साथ पुरानी बस्ती पुलिस ने घर पर कुर्की की नोटिस चसपा किया है। एक माह के अंदर न्यायालय न पहुंचने पर कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। भीतरी टोला निवासी रविशंकर पुत्र राजाराम पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है जिसके लिए वारंट भी जारी हुआ लेकिन आरोपित न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। उक्त मामले कोर्ट के निर्देश पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मृत्युंजय यादव थाना पुरानी बस्ती मय फोर्स थाना बेलहर कला के कांस्टेबल संतोष चौहान के साथ वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला पहुंचे। सभासद लक्ष्मण कनौजिया, आरोपित की भाभी रेखा पत्नी राजकुमार के साथ डुग्गी-मुनादी करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.