संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बेलहर क्षेत्र में एक हास्पिटल में प्रसूता की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। अस्पताल प्रंधक पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो सकता है। मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएमओ से वार्ता की। कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।बेलहर क्षेत्र के एक चिकित्सालय में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की सर्जरी हुई और सर्जरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत बेलहर थाने में की थी। पुलिस ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से आरोपी चिकित्सालय के बारे में ब्यौरा मांगा है। सीएमओ कार्यालय से अस्पताल के प्रबंधक से प्रसूता की मौत पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। स्वास्थ्य विभाग यह जानना चाहता है कि आखिर किस सर्जन ने प्रसूता की सर्जरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.