बेलहरा में सड़क किनारे से मिला शव पूर्व नक्सली का
पलामू, मई 10 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा-लोमड़ीडीह रास्ते पर शनिवार को मिले अज्ञात शव की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल गांव निवासी जग नारायण यादव के रूप में हुई है। पांडू के थाना प्रभारी ने बताया कि बिगेश कुमार राय ने बताया कि अबतक के अनुसंधान में जग नारायण यादव के खिलाफ सीएलए एक्ट की धाराओं के तहत छतरपुर थाना में पंजीकृत दो मामले सामने आए हैं। अन्य थाना में भी जांच की जा रही है। रविवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी के पदाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों ने बताया कि जग नारायण यादव सात मई को कुलिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.