बेलहत्थी तक नहीं पहुंचा हर घर नल जल योजना की पाइप
सोनभद्र, जून 13 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलहत्थी के बड़वान, रजनी, थाड़पाथर आदि टोले में लगभग पांच सौ ग्रामीण आज भी ओबरा जलाशय के किनारे चुहाड़ का दूषित पानी पीने को मजबूर है। केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत अभी तक गांव में पाइप लाइन नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं इस गांव में सड़क के अभाव के चलते पंचायत का टैंकर भी टोले तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र बेलहत्थी के टोले तक सड़क पर पानी की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संपत खरवार, रघुबीर, राम खेलावन, बृजमोहन, राम प्रसाद, रमेश, खरवार,रुक्मिणी, जीरमनिया आदि ने बताया कि एक दो हैंडपंप लगे भी है तो वे खराब पड़े हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.