जहानाबाद, अप्रैल 24 -- जाम में फंसे लोग कड़ी धूप में परेशान दिखे मेहंदिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बेलसार गांव के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में जयपुर ग्राम निवासी अधेड़ शशि भूषण पाठक की मौत हो गई। बताया गया है कि शशि भूषण पाठक अपनी बाइक से कलेर स्थित प्रखंड मुख्यालय में आवश्यक कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वे बेलसार के समीप एनएच-139 पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक एनएच-139 को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई चिलचिलाती धूप एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.