हाजीपुर, फरवरी 28 -- पटेढ़ी बेलसर। बेलसर थाने में शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई कुल 909 लीटर विदेशी शराब को विनिष्ट किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर समय समय पर शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया चलते रहती है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की मौजूदगी में थाना परिसर में जेसीबी मशीन की सहायता से गढ़ा खोदकर शराब को विनष्ट किया गया। विनिष्टिकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह शराब अलग-अलग मामलों में छापेमारी के दौरान बरामद की गई थी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.