हाजीपुर, अप्रैल 28 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के रामाशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर चोचहां में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने ही एक साथी शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मंगलवार को बेलसर थाने में पीड़ित शिक्षक की ओर से आवेदन दिया गया। आवेदन में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोप लगया है कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे वे कक्षा 10वीं में बच्चों पढ़ा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के ही शिक्षक भोगेश भास्कर कक्षा में पहुंचे और कहा कि शिक्षिका मोनी कुमारी को छुट्टी क्यों दिया और अभद्र व्यवहार करने लगे। वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। हल्ला सुनकर महिला शिक्षिकाएं पहुंचीं तो उनको भी जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उन्होंने मारपीट की। आरोप लगाया कि मार...