हाजीपुर, जून 20 -- बेलसर । सं.सू. थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने वैशाली पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में एक आरोपी पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए 'विकास दुबे जैसा कांड' करने की धमकी दे रहा है। मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पुलिस को चुनौती देने वाले इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। मामला बेलसर थाना क्षेत्र के माधोपुर राम गांव का है। यह भी पढ़ें- बेलसर में मुख्यमंत्री और पुलिस को धमकी देने का वीडियो वायरल पुलिस का एक्शन यहां के निवासी सर्वेश कुमार चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं और कार्रवाई होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वायरल वीडियो में आरोपी कहते हुए दिखाई ...