हाजीपुर, जून 27 -- पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के शंकर बिंदवारा गांव के चौर में शनिवार की सुबह मक्के के खेत से एक अधेड़ का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर बारीकी से जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जबकि मुंह और नाक से खून निकलने के संकेत भी मिले हैं। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- बेलसर में मक्के के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंकाशव की पहचान शुरू में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन कुछ देर बाद शव की पहचान स्थानीय लोगों ने की। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के साइन गांव निवासी स्व. भरत पासवान के 50 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। सूचना पर बाद में पहुंच...