गोंडा, अप्रैल 9 -- बेलसर। नगर पंचायत बेलसर कार्यालय पर नामित सभासदों में अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा मनोज कनौजिया को एसडीएम प्रदीप सिंह ने पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व जिपं सदस्य विनोद कुमार पांडेय रहे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेलसर अजीत सिंह, ईओ अनुराग शुक्ला, चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोलू सिंह, अवर अभियंता पृथ्वीराज सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...