हाजीपुर, फरवरी 21 -- पटेढ़ी बेलसर। बेलसर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के मुजापकड़ी गांव में छापेमारी कर कृष्ण कुमार उर्फ बेचन सिंह के एल्वेस्टर निर्मित घर से 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। इस सम्बंध में थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुमित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति विदेशी शराब रखे हुए है और उसे बिक्री करने के फिराक में लगा हुआ है। गांव पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा,जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन अंधेरा काफी रहने के कारण वह फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.