हाजीपुर, मार्च 22 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार हर्षो उल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। ईद पर्व को लेकर पूरे दिन लोग अपनी आवश्यकता के सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखे। ईद के चांद के साथ ही सभी मुस्लिम भाई घूम-घूमकर ईद की आगमन को ले मुबारक बाद देते दिखे। शनिवार की सुबह नए वस्त्र पहनकर सभी उम्र के लोग ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नवाज अदा करने के लिए निकले। उफरौल गांव स्थित ईदगाह में खचाखच भीड़ थी। सभी नमाजी भाई नमाज अदा करने के लिए बेताब थे। प्रखंड क्षेत्र के बेलसर, पकड़ी, करनेजी, उफरौल बनखोबी, चिंतावनपुर, नगवां,जारंग गांव आदि स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज पूरे अकीदत के साथ पढ़ी गयी। मनोरा के वार्ड सदस्य मो राजा ने बताया कि नवाज दुनिया के उन्नति,अमन व शांति की दुआ सभी मस्जिद के पेश इमाम के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.