बेलसर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हाजीपुर, जून 24 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के विनोद मिश्रा के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के घर से कुछ दूर पर स्थित एक आम के बगीचे में आम के पेड़ से लटका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि कुंदन की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है। सूचना पर पहुंची बेलसर पुलिस शव को जब्त कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस एवं फोरेंसिंग टीम मौके पर पहुंच कर हर बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.