बेलसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए 93 स्मार्टफोन
गोंडा, जून 23 -- बेलसर। सीडीपीओ कार्यालय पर मंगलवार को क्षेत्र की 93आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। तीन अलग-अलग सेक्टरों की कुल 93 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल सौंपे गए। सुपरवाइजर प्रज्ञा दुबे ने बताया कि दुर्जनपुर, बेलसर और सिधौटी सेक्टर की 93 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए स्मार्टफोन दिए गए हैं। सुपर वाइजर कोमल श्रीवास्तव, सरिता, चंदन सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। मोबाइल मिल जाने से पोषाहार वितरण, बच्चों का डेटा फीडिंग और अन्य विभागीय रिपोर्टिंग समय पर हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.