हाजीपुर, फरवरी 27 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड के सभी अनुरक्षक अपने लंबित मानदेय का भुगतान न होने को लेकर एक मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय नल-जल योजना के अनुरक्षकों को 2019 से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। इसको लेकर अनुरक्षक संघ ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत दिया हैं तथा अतिशीघ्र मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के अनुरक्षकों का मानदेय नहीं मिला तो हमलोग एक मार्च से सभी पंचायतों में इस महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत पानी आपूर्ति को बंद कर देंगे और इसकी जवाबदेही पूर्ण रूप से पदाधिकारियों की होगी, क्योंकि हमलोग बार-बार आवेदन के माध्यम से अपना मानदेय मांगते-मांगते थक चुके हैं। बीडीओ एवं बीपीआरओ के पास कई बार आवेदन लेकर गये और वे सभी ...